Cash Ratio क्या हैं | Cash Ratio example in Hindi

इससे पिछले article में हमने Quick ratio के बारें बात की थी | आज के इस article में हम Cash Ratio के बारें में जानने वाले हैं , जैसे cash ratio क्या हैं , cash ratio formula तथा एक अच्छा cash ratio कितना होना चाहिए इत्यादि , तो चलिए जानते हैं –

 

Cash Ratio क्या हैं ?

Cash Ratio “liquidity ratio” का ही एक हिस्सा हैं , जो हमे किसी कंपनी की बहुत ही कम समय में liquidity position के बारें बताता हैं |

Cash Ratio “Quick Ratio” की तुलना में एक कदम आगे हैं , ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कम्पनी के Cash & Cash Equivalents को Current liabilities से compare किया जाता हैं , तथा यह पता लगाया जाता हैं की कोई कंपनी कितनी आसानी और जल्दी से अपनी current liabilities को cash यानि नकदी से भुगतान कर सकती हैं |

 

Cash Ratio formula

 

Cash Ratio Formula

 

Cash Ratio calculate करतें समय cash & cash equivalents को ही लिया जाता हैं | यहाँ पर cash equivalents से मतलब हैं Marketable Securities , जिन्हे market में trade किया जा सकता हैं | इन items को इसलिए लिया जाता हैं , क्योंकि इन्हे immediately cash में convert किया जा सकता हैं |

वहीँ denominator में current liabilities को लिया जाता हैं | Current liabilities से मतलब हैं , ऐसी liabilities जिनका भुगतान एक वर्ष के भीतर किया जाना हैं , जैसे Account payable , Short-term loan & advances , Advance from customers इत्यादि |

 

Cash Ratio example

Cash  –  15,000

Marketable securities  –  20,000

Account Receivables  –  20,000

Long-term debt  –  10,000

Short-term loan  –  40,000

Account payables  –  40,000

 

Cash Ratio  =  ( 15,000 + 20,000 ) / ( 40,000 + 40,000 )

=  0.44

 

एक अच्छा Cash Ratio कितना होना चाहिए ?

Ideally,  Cash Ratio के लिए कोई standard value तय नहीं हैं , बल्कि कई lenders और banks द्वारा इसे 0.5 से 1 के बीच अच्छा माना जाता हैं |

 

 

 

 

उम्मीद करतें हैं , इस पोस्ट के माध्यम से दी गयी जानकारी जैसे ( cash ratio क्या हैं , cash ratio formula , cash ratio example तथा एक अच्छा cash ratio कितना होना चाहिए ) इत्यादि आपके लिए उपयोगी साबित होगी |

अगर आपके पास इस पोस्ट से जुड़े अभी भी कोई सवाल है , तो उसे आप हमसे निचे दिए गये comment section में पूंछ सकतें हैं |

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें :-

 

Share your love ❤️
Author
Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *