EBIT | EBITDA और PAT Margin क्या हैं ?

किसी भी कंपनी की Income Statement में Profit को तीन अलग-अलग level पर दर्शाया जाता हैं , EBITDA , EBIT और PAT .

ये तीनों ही अपने बारें में अलग-अलग जानकारी देतें हैं | इसी जानकारी के आधार पर हम कंपनी के profit को तीन अलग-अलग level पर analyze कर सकतें हैं , इसलिए इन्हे जानना और समझना बेहद जरुरी हैं |

इसलिए आज के इस article में हम EBIT , EBITDA और PAT Margin के बारें में जानने वाले हैं , तो चलिए शुरू करतें हैं –

 

EBITDA क्या होता हैं ?

EBITDA की full form हैं , Earnings before Interest , Taxes , Depreciation & Amortization .

यानि किसी कंपनी की वो आय  जिसमे से interest payment , taxes , depreciation & amortization घटाया न गया हो | EBITDA किसी कंपनी की Operating Efficiency के बारें में बताता हैं | जिसका उपयोग आप कंपनी की Profitability पता करने के लिए करे सकतें हैं |

EBITDA किसी कंपनी के Cash Flow के बारें में भी संकेत देता हैं | अगर किसी कंपनी का EBITDA negative हैं , तो जाहिर सी बात हैं , उसका Cash Flow अच्छा नहीं होने वाला |

ध्यान दें , EBITDA किसी कंपनी के Capital Structure के बारें में कुछ नहीं बताता , की कंपनी अपना बिज़नेस चलाने के लिए कितने loan का उपयोग कर रही हैं , क्योंकि EBITDA में किसी कंपनी के Interest Expenses को शामिल नहीं किया जाता |

इसके अलावा जब भी आप किसी कंपनी का EBITDA पता करें तो उसे आप कंपनी के पिछले वर्ष के EBITDA के साथ और Same Sector में काम रही बाकी कंपनियों के साथ जरूर Compare कर लें |

 

EBITDA Formula

 

EBITDA Formula

 

किसी भी कंपनी का EBITDA कैसे पता करें , चलिए इसे समझतें हैं | किसी भी कंपनी का EBITDA आप Net profit की साहयता से निकाल सकतें हैं , चलिए इसे एक उदहारण की साहयता से समझतें हैं –

मान लीजिये कोई XYZ कंपनी है , जिसका Net profit रु 10,000 हैं और अन्य खर्चे इस प्रकार हैं –

Interest –  2000
Taxes –  3000
Depreciation & Amortization –  2500

इस प्रकार EBITDA हुआ ,

EBITDA =  Net profit + Interest + Taxes + Depreciation & Amortization

=  10,000 + 2000 + 3000 + 2500

17,500

चलिए अब समझतें हैं ,

 

EBITDA Margin क्या होता हैं ?

EBITDA Margin से हमे पता चलता हैं , की किसी कंपनी का EBITDA उसकी Total Sales की तुलना में कितने प्रतिशत हैं , उदहारण के तौर पर

अगर EBITDA Margin 40 % हैं , तो इसका मतलब हैं , कंपनी हर रु 100 की sales पर रु 40 EBITDA कमा रही हैं |

EBITDA Margin का पता लगाने के लिए , कंपनी के EBITDA को उसकी Total Sales से भाग दिया जाता हैं , इस प्रकार हमे उस कंपनी का EBITDA Margin मिल जाता हैं |

 

EBITDA Margin Formula

 

EBIT क्या होता हैं ?

EBIT का अर्थ हैं – Earnings before Interest & Taxes , यानि किसी कंपनी की वो आय जिसमे से Interest और Taxes का भुगतान न किया गया हो |

ध्यान दें , Interest Expenses और Taxes दोनों Non-Operating expenses हैं |

EBIT को कई बार Operating Profit भी कहा जाता हैं , ऐसा इसलिए क्योंकि यह कंपनी के सभी तरह के Operating expenses को घटाने के बाद निकाला जाता हैं | इसलिए EBIT हमे किसी कंपनी के Management Efficiency के बारें में भी बताता हैं |

वैसे EBIT आपको manually calculate करने की जरुरत नहीं पड़ती , क्योंकि कम्पनियाँ अपनी Income Statement में इसे पहले से ही दर्शाती हैं , लेकिन फिर भी आप इसका Interpretation समझ लें |

EBIT को आप Net profit के माध्यम से यानि Interest और Taxes को जोड़कर पता लगा सकतें हैं , बजाय इसके आप EBITDA में से Depreciation & Amortization को घटाकर भी EBIT पता कर सकतें हैं | चलिए इसे पहले उदहारण की साहयता से ही समझतें हैं –

यहाँ पर , EBITDA =  17,500
और Depreciation & Amortization =  2500 

इस प्रकार EBIT हुआ ,

EBIT =  17,500 – 2500
15000

 

EBIT Margin क्या होता हैं ?

EBIT Margin से हमे पता चलता हैं , की कोई कंपनी अपनी Total Sales की तुलना में कितने प्रतिशत EBIT Margin कमा रही हैं |

EBIT Margin हमे किसी कंपनी के management के Operating efficiency के बारें में बताता हैं , कंपनी का management जितना ज्यादा efficient होगा | कंपनी के EBIT Margin उतने ही ज्यादा होंगे | यहाँ EBIT Margin ज्यादा होने का मतलब हैं , की ज्यादा profitability .

EBIT Margin की साहयता से आप same sector में काम कर रही कंपनियों की profitability का पता , आप EBIT Margin केआधार पर कर सकतें हैं |

 

PAT क्या हैं ?

PAT यानि Profit after Tax को Net Profit भी कहा जाता हैं | PAT से हमे पता चलता हैं , की कंपनी जितना कमा रही , उसमे से मुनाफे के तौर पर कितना अपने पास बचा के रख पा रही है |

किसी भी कंपनी के लिए Sales Generate कर पाना और उसमे से मुनाफे के तौर पर कुछ राशि बचा लेना , दोनों अलग-अलग बातें बातें हैं |

किसी भी कंपनी के लिए PAT का ज्यादा होना , उस कंपनी की High Profitability के बारें में बताता है | Profit after Tax को calculate करने की जरुरत नहीं पड़ती , बल्कि कम्पनियाँ इसे अपनी Income Statement पहले से ही दर्शाती हैं | आप इसे कंपनी की Income Statement में Bottom Line में आसानी से देख सकतें हैं |

 

PAT Margin क्या हैं ?

PAT Margin से हमे पता चलता हैं , की कोई कंपनी अपनी Total Sales का कितने प्रतिशत Profit Margin कमा रही हैं|

ध्यान दें , जब भी आप किसी कंपनी का PAT Margin पता कर रहें हैं , तो उसे Same Sector की कंपनियों के साथ जरूर compare कर लें |

 

 

 

 

 

उम्मीद करतें हैं , इस पोस्ट के माध्यम से दी गयी जानकारी जैसे ( EBITDA क्या हैं , EBITDA Margin क्या हैं , EBIT तथा EBIT Margin क्या हैं , PAT क्या हैं , इत्यादि ) आपके लिए उपयोगी साबित होगी |

अगर आपके पास इस पोस्ट से जुड़े अभी भी कोई सवाल हैं , तो उसे आप हमसे निचे दिए गएँ Comment Section में पूंछ सकतें हैं |

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें :-
Share your love ❤️
Author
Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *