Price to Cash Flow Ratio क्या हैं | Price to Cash Flow Ratio in Hindi | P/CF Ratio

इससे पिछले article में हमने Price to Book Ratio यानि P/B Ratio के बारें में बात की थी , जो की एक Valuation Ratio का ही एक हिस्सा हैं |

आज के इस article में हम Price to Cash Flow Ratio के बारें में जानने वाले हैं | अक्सर निवेशकों के मन में कई सवाल रहतें हैं , जैसे Price to Cash Flow Ratio क्या हैं , Price to Cash Flow Ratio Formula , Price to Cash Flow Ratio से क्या पता चलता हैं , तथा Price to Cash Flow Ratio ” P/E Ratio” से किस तरह अलग हैं , इत्यादि |

आज के इस article में हम इन्ही सब सवालों के जवाब जानने वाले हैं , तो चलिए शुरू करतें हैं –

 

 

Price to Cash Flow Ratio क्या हैं ?

Price to Cash Flow Ratio एक stock valuation ratio हैं , जो की Cash Flow के आधार पर किसी stock की value करता हैं | यहाँ पर Cash Flow का अर्थ हैं ” Operating Cash Flow “ यानि वो cash जो कंपनी के Core Operations से प्राप्त हुआ हैं |

Price to Cash Flow Ratio यह पता लगाता हैं , की कोई Particular Stock अपने Cash Flow Per Share की तुलना में , बाजार में कितने गुना Premium पर trade हो रहा हैं | इसे short में P/CF Ratio भी कहा जाता हैं |

साधारण शब्दों में कहें तो ,

Price to Cash Flow Ratio से हमे पता चलता हैं , की बाजार के प्रतिभागी रु 1 के Operating cash के पीछे , उसकी कितनी कीमत चुकाने को तैयार हैं |

उद्हारण के तौर पर , अगर किसी stock का P/CF Ratio 10 हैं , तो इसका मतलब हैं , बाजार के प्रतिभागी 1 रु के Operating cash के पीछे 10 रु चुकाने को तैयार हैं |

जाहिर सी बात हैं , यह Ratio जितना ज्यादा होगा , वो Particular stock उतना ही महंगा होगा , बजाय इसके अगर यह Ratio कम होगा , वो Particular stock उतना ही सस्ता होगा |

इसलिए Price to Cash Flow Ratio हमे किसी stock के Undervalued” और “Overvalued” होने के बारें में भी बताता हैं , जिसके आधार पर पर हम एक बेहतर Undervalued stock चुन सकतें हैं | 

चलिए अब Price to Cash Flow Ratio के फॉर्मूले को समझ लेते हैं –

 

Price to Cash Flow Ratio Formula

 

Price to Cash Flow Ratio Formula

 

इसके अलावा आप इस फॉर्मूले का भी उपयोग कर सकतें हैं –

 

Price to Cash Flow Ratio Formula

 

यहाँ पर Current share price का अर्थ हैं , किसी particular stock की बाजार में मौजूदा कीमत | बजाय इसके अगर आप Market Capitalization का उपयोग करतें हैं , तो उसे आप किसी share की closing price को Total no. of Outstanding shares से multiply करके पता लगा सकतें हैं |

जबकि Denominator में दिए गएँ Operating cash flow का अर्थ , कंपनी के Regular operations से मिलने वाला cash हैं , इसे आप Cash flow statement में आसानी से देख सकतें हैं |

किसी stock का P/CF Ratio कैसे पता किया जाता हैं , चलिए इसे एक उद्हारण की साहयता से समझतें हैं –

 

Price to Cash Flow Ratio Example

मान लीजिये कोई XYZ कंपनी हैं , जिसके पास Total no. of outstanding shares की संख्या 1 करोड़ , और कंपनी का शेयर , बाजार में उसकी मौजूदा कीमत रु 100 पर trade हो रहा हैं | इसके अलावा कंपनी का Operating cash flow हैं , 20 करोड़ , तो XYZ कंपनी का P/CF Ratio क्या होगा ?

Price to Cash Flow Ratio निकालने के लिए , पहले हमे cash flow per share निकालना होगा | इसके लिए हमे कंपनी के cash flow को no, of shares से भाग देना पड़ेगा , चलिए इसे कंपनी XYZ के लिए निकालतें हैं –

Operating Cash Flow per Share = 20 करोड़ / 1 करोड़

=  20 रु per share

इस प्रकार P/CF Ratio हुआ ,

P/CF Ratio =  100 / 20

5

आप देख सकतें हैं , कंपनी XYZ का P/CF Ratio 5 हैं | इसका मतलब हैं , बाजार के प्रतिभागी 1 रु के operating cash के पीछे 5 रु चुकाने को तैयार हैं |

इसे आप ऐसे भी पता लगा सकतें हैं ,

इसके लिए आपको numerator में current stock price की जगह market cap. तथा denominator में operating cash flow को लेना पड़ता हैं , चलिए इसे कंपनी XYZ के लिए निकालतें हैं –

इसके लिए पहले हमे XYZ कंपनी के market cap. को निकालना होगा |

Market cap. =  1 करोड़ × 100

=  100 करोड़

इस प्रकार P/CF हुआ ,

P/CF Ratio =  100 / 20 

5

 

Price to Cash Flow Ratio क्यों मह्त्वपूर्ण हैं ?

Price to Cash Flow Ratio एक मह्त्वपूर्ण valuation metric हैं , जिसका उपयोग आमतौर पर Financial analyst द्वारा किया जाता हैं |

Price to Cash Flow Ratio का उपयोग आमतौर पर उन्ही कंपनियों के लिए किया जाता हैं , जिनकी Earnings negative और Cash flow positive होता हैं , या कई बार earnings और cash flow में ज्यादा अंतर देखने को मिलता हैं |

Earnings negative होने का एक कारण यह भी हैं , कई बार कुछ कम्पनियाँ अपने Non-cash expenses जैसे ( depreciation तथा amortization ) को बढाकर दिखाती हैं | जिसका असर earnings में देखने को मिलता हैं |

ऐसे में Price to Cash Flow Ratio एक बेहतर तस्वीर प्रदान करता है , क्योंकि इसमें कंपनी के non-cash expenses को शामिल नहीं किया जाता | ऐसे में किसी stock की value करने के लिए Price to Cash Flow Ratio का उपयोग करने से बेहतर नतीजें सामने आ सकतें है |

Price to Cash Flow Ratio को calculate करतें समय denominator में operating cash flow की जगह कई analyst द्वारा free cash flow का उपयोग किया जाता हैं |

ऐसा इसलिए क्योंकि free cash flow वो होता हैं , जो कंपनी के सभी तरह के capital expenditure को घटाने के बाद प्राप्त होता हैं | इसलिए free cash flow ” operating cash flow ” की तुलना में ज्यादा reliable माना जाता हैं | आप चाहे तो denominator में operating cash flow की जगह free cash flow का उपयोग भी कर सकतें हैं |

लेकिन ध्यान दें , जब भी आप Price to Cash Flow Ratio पता करें , तो ऐसे में उसकी तुलना same sector की कंपनियों के साथ जरूर करें | तभी आपको एक clear picture मिलेगी |

 

P/E Ratio v/s Price to Cash Flow Ratio

Price to Earnings Ratio और Price to Cash Flow Ratio दोनों ही valuation Ratio हैं | आमतौर पर Price to Cash Flow Ratio का उपयोग P/E Ratio तथा P/B Ratio के multiple में किया जाता हैं |

जहाँ Price to earnings ratio “Earnings” के आधार पर stock valuation करता हैं , वहीँ P/CF ratio “Cash flow” के आधार पर stock valuation करता हैं | जिसका मतलब कंपनी ने कितना कमाया और actual में कंपनी के पास कितना cash आया |

कंपनी की earnings को non-cash items जैसे ( depreciation तथा amortization ) के माध्यम से manipulate किया जा सकता हैं , लेकिन cash flow को manipulate का पाना आसान नहीं होता |

लेकिन ध्यान दें ,

अगर किसी कंपनी की earnings और cash flow दोनों ही negative हैं , तो ऐसे में P/E ratio तथा Price to Cash Flow Ratio दोनों का ही उपयोग पूरी तरह से meaningless होगा |

ऐसे में stock valuation के लिए P/B ratio का उपयोग किया जा सकता हैं , अगर आप P/B ratio के बारें में और ज्यादा जानना चाहतें हैं , तो आप हमारी पोस्ट ” P/B ratio क्या हैं “ इसे पढ़ सकतें हैं |

 

 

 

 

 

उम्मीद करतें हैं , इस पोस्ट के माध्यम से दी गयी जानकारी जैसे ( Price to Cash Flow Ratio क्या हैं , Price to Cash Flow Ratio formula , Price to Cash Flow Ratio क्यों मह्त्वपूर्ण हैं तथा P/E ratio vs P/CF ratio , इत्यादि ) आपके लिए उपयोगी साबित होगी |

अगर आपके पास इस पोस्ट से जुड़े अभी भी कोई सवाल हैं , तो उसे आप हमसे निचे दिए गएँ comment section में पूंछ सकतें हैं |

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें :-
Share your love ❤️
Author
Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *