Trustee क्या हैं | Trustee Meaning in Hindi

Trustee होना एक क़ानूनी जिम्मेदारी हैं , जो की कई कानूनी जिम्मेदारी के साथ आता है | एक Trustee वह व्यक्ति होता हैं , जो Trust में रखें गएँ धन या संपत्ति का , किसी और के लिए प्रबंधन करता हैं |

एक Trustee यह सुनिश्चित करता हैं , की Trust में रखें गएँ पैसे का उपयोग लाभार्थियों ( beneficiaries ) के हित में किया जाएँ |

ये लाभार्थी कोई भी हो सकतें हैं , जैसे कोई ऐसा व्यक्ति जो खुद के मामलों के प्रबंधन के लिए बहुत छोटा हैं ( यानि 18 वर्ष से कम ) , या कोई ऐसा व्यक्ति जिसकी देखभाल एक लम्बे समय तक की जानी हैं , इत्यादि |

आमतौर पर एक Trustee की नियुक्ति एक Settler द्वारा की जाती हैं , जिसका काम होता हैं , Trust में पैसे डालना |

Trust क्या हैं ?

Trust प्रबंधन का एक ऐसा तरीका हैं , जिसका उपयोग लाभार्थियों के हित में किया जाना हैं | एक Trust में मुख्य रूप से तीन लोग शामिल हो सकतें हैं –

  1. Settler – यह वो यक्ति होता हैं , जो Trust में पैसे डालता हैं |
  2. Beneficiaries – यह वो व्यक्ति होता हैं , जो Trust से लाभ प्राप्त करता हैं |
  3. Trustee – यह वो व्यक्ति होता हैं , जो Trust का प्रबंधन करता हैं |

ऐसा जरुरी नहीं हैं , की एक Trust का प्रशासन करने के लिए सिर्फ तीन लोग ही शामिल होतें हैं , बल्कि एक से अधिक Settler , beneficiaries या Trustee हो सकतें हैं |

Trustee को समझें –

Trustee एक जिम्मेदार वयक्ति होता हैं , जिसका मतलब हैं , अगर आपको किसी ने Trustee बनने के लिए कहा है तो , इसका मतलब हैं , वो आप पर भरोसा करतें हैं |

एक Trustee कोई भी हो सकता हैं , जैसे कोई पारिवारिक सदस्य , कोई दोस्त या कोई पेशेवर सलाहकार ( कोई वकील या कोई Accountant )

एक Trustee वह व्यक्ति होता हैं , जो किसी और के धन या संपत्ति का प्रबंधन करता हैं |

एक Trustee पर बहुत सी जिम्मेदारियां होती हैं , जैसे Trust में रखें गएँ धन या संपत्ति का उपयोग , निवेश या वितरण कैसे किया जाएँ |

एक Trustee के रूप में क्या करना चाहिए और क्या नहीं , यह सबकुछ Trust Agreement में विस्तार से बताया जाता हैं , और इसे सावधानीपूर्वक पढ़ने के बाद ही निर्णय लिया जाना चाहिए |

क्योंकि अगर कुछ भी गलत हो जाता हैं , तो इसके कई कानूनी परिड़ाम हो सकतें हैं , जिसके लिए Trustee अदालत ले जाया जा सकता हैं ,

उदहारण के तौर पर , अगर Trust Agreement में mention हैं , की Trust में रखें गएँ पैसों का उपयोग बच्चों की स्कूली शिक्षा के लिए हैं , तो इस स्तिथि में आप पैसों का उपयोग किसी और चीज के लिए नहीं कर सकतें |

एक Trustee की जिम्मेदारियां

1. समझदारी से निवेश करें –

एक Trustee का दायित्व होता हैं , की वो Trust में रखें गएँ धन का उपयोग , निवेश और वितरण सही ढंग से करें |

2. एक Fiduciary के रूप में कार्य करें –

एक Trustee की यह जिम्मेदारी होती हैं , की Trust में वह सबकुछ उपलब्ध हो , जब लाभार्थियों को इसकी जरुरत हो |

3. Trustee बनना एक दीर्घकालिक प्रतिबद्धता हैं , कुछ Trust के लिए , यह एक निर्धारित बिंदु हो सकता हैं |

4. लाभार्थियों को सूचित रखें –

एक Trustee को किसी भी परिवर्तन के दौरान , लाभार्थियों को सूचित रखना चाहिए , ताकि यदि आवश्यक हो तो लाभार्थी उचित कार्यवाही कर सकें |

5. Trust आय पर कर भुगतान –

Trust खातें से किये गएँ सभी वितरण कर योग्य होतें हैं , यानि की ट्रस्टियों को अक्सर Trust की और से Tax देना पड़ता हैं | जब तक की उन्हें किसी विशेष प्रकार के Trust के लिए कोई विशेष छूट न दी गयी हो |

एक Trustee को कई तरह के Tax का भुगतान करना पड़ सकता हैं , जैसे :-

  1. Income Tax
  2. Inheritance Tax
  3. Capital gain tax

उम्मीद करतें हैं , इस पोस्ट के माध्यम से दी गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी , आपको यह पोस्ट कैसी लगी हमे comment करके जरूर बताएं |

यह भी पढ़ें :-

Share your love ❤️
Author
Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *